कुमार विश्वास और आम आदमी पार्टी के बीच चल रहा मनमुटाव एक बार फिर खुलकर सामने आया है। कई विवादों के बाद राजस्थान 'आप' के प्रभारी बनाए गए कुमार विश्वास ने एक ऐसा ट्वीट किया है जिससे साफ होता है कि कुमार विश्वास और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।