जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल देवसर इलाके में सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान लगातार सातवें दिन भी जारी है। अब तक की कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मुठभेड़ में मार गिराया है। मुठभेड़ के दौरान तीन और जवान घायल हो गए हैं। घायल सैनिकों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।