समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि शिवसेना के राज्य में एक महिला की गरिमा के साथ सरेआम खिलवाड़ हो रहा है, मजाक हो रहा है। आज बालासाहब ठाकरे होते तो निश्चित ही ये उन्हें स्वीकार नहीं होता। क्रांति ने अपने पत्र में आगे लिखा कि बचपन से मराठी आदमी के न्याय हक के लिए लड़ने वाली शिवसेना को देखते हुए मैं एक मराठी लड़की बड़ी हुई हूं। बाला साहब ठाकरे और छत्रपति शिवाजी से सीखा कि किसी पर अन्याय मत करो और खुद पर अन्याय मत सहो। आज मैं अकेले मेरे निजी जीवन पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ लड़ रही हूं।