दिल्ली एमसीडी चुनाव में तकरीबन 54 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान शाम साढ़े पांच बजे खत्म हुआ। 270 वार्डों में कुल एक करोड़ बत्तीस लाख दस हजार दो सौ छह लोगों ने वोट डाला। राज्य चुनाव आयुक्त एस के श्रीवास्तव ने मीडिया से बात कर एहम जानकारी दी। एमसीडी चुनाव का रिजल्ट 26 अप्रैल को आएगा।