फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua Cloudburst News/ Viral Video: कठुआ में बादल फटने के बाद वीडियो में दिखी तबाही, मची अफरा-तफरी

Sun, 17 Aug 2025 04:09 PM IST
श्रुति वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के एक सुदूर गांव में बादल फटा है। बादल फटने से चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, कठुआ के सोफेन में गुज्जरों की बस्ती पर पहाड़ गिर गया। इसमें चार घर दब गए। 80 फीसदी रोड बह गया है। रात करीब 2 से 3 बजे की यह घटना है।

कठुआ में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात राजबाग के जोड़घाटी गांव में बादल फटने से गांव तक पहुंचने का रास्ता बंद हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद, पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की एक संयुक्त टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और स्थानीय स्वयंसेवकों के साथ मिलकर काम शुरू कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें