Karnataka Congress Crisis: कर्नाटक की राजनीति में सत्ता संतुलन को लेकर उठापटक तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के खेमे से जुड़े मंत्री और कई विधायक गुरुवार को दिल्ली रवाना हुए। यह कदम ऐसे समय उठा है जब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने ढाई साल का कार्यकाल पूरा किया है और पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर फिर से चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, शिवकुमार सीएम बनने को लेकर कई बार कह चुके है सिद्धारमैया पूरे पांच साल सीएम रहेंगे।
सूत्रों के अनुसार डीके शिवकुमार के करीबी मंत्री एन. चलुवरायसामी और विधायक इकबाल हुसैन, एच.सी. बालकृष्ण और एस.आर. श्रीनिवास दिल्ली पहुंचे हैं। इन नेताओं की शीर्ष नेतृत्व से बैठक की संभावना है।