पुखरायां रेल हादसे में जिंदा बचे लोगों के साथ कानपुर के हैलेट अस्पताल में शर्मनाक खेल खेला जा रहा है। हादसे में घायल लोगों का इलाज पूरी तरह से मुफ्त है फिर भी जूनियर डॉक्टर दलालों के जरिए जबरन वसूली करने में जुटे हैं। 200 रुपये न देने पर एक मरीज की पट्टी खोल दी गई और जब तीमारदारों ने इसकी शिकायत की तो जूनियर डॉक्टर गाली-गलौज पर उतर आया। पुलिस भी पूरे मामले की लीपापोती में जुटी रही। अमर उजाला टीवी के कैमरे में कैद हुई अस्पताल में खुले आम दलाली मांगे जाने की तस्वीरें।