भारी मात्रा में नोट मिलने के बाद चर्चा में आए जस्टिस यशवंत वर्मा ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में बतौर न्यायाधीश पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण कर ली है। मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने उन्हें लाइब्रेरी हॉल में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जस्टिस वर्मा का नाम इलाहाबाद हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर भी दर्ज हो गया है।