अपने तेज-तर्रार स्वभाव और सख्त फैसलों के लिए मशहूर जस्टिस जगदीश सिंह खेहर देश के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। चीफ जस्टिस टी एस ठाकुर के सेवानिवृत्त होने के बाद जस्टिस खेहर 4 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ लेंगे। जस्टिस खेहर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस का पद संभालने वाले पहले सिख होंगे।