फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer Bus Fire Incident: जैसलमेर में चलती बस में लगी आग से 20 यात्रियों की दर्दनाक मौत!

Wed, 15 Oct 2025 09:53 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चलती बस में आग लग गई। आग लगने की वजह से 20 यात्री जिंदा जल गए। इस दर्दनाक घटना से जैसलमेर सहित पूरा देश दहल उठा। इस हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों समेत 20 यात्री जिंदा जल गए, जबकि 15 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं।

हादसे में झुलसे लोगों का जोधपुर में इलाज चल रहा है। जब आग लगी तो उस वक्त बस में 40 यात्री मौजूद थे। हादसा इतना भयानक था कि कई शव बस की बॉडी से चिपक गए। कुछ यात्री इस कदर जले हैं कि उनकी पहचान तक संभव नहीं हो पा रही है। हादसे को लेकर कलेक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान हेतु उनके दो निकटतम परिजनों के DNA सैंपल लिए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि हादसे का शिकार हुई बस केके ट्रैवल्स की थी, जिसे 1 अक्टूबर 2025 को रजिस्टर किया गया था, और 9 अक्टूबर को ऑल इंडिया परमिट जारी हुआ था। यह बस मात्र चौथे फेरे पर थी और इतनी जल्दी जलकर खाक हो जाना, कई सवाल खड़े करता है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस मॉडिफाइड थी, लेकिन उसमें न तो इमरजेंसी एग्जिट गेट था और न ही विंडो तोड़ने के लिए हैमर। इस लापरवाही के कारण लोग बाहर नहीं निकल सके और बस के अंदर ही फंस गए। कई शव एक-दूसरे के ऊपर चिपके हुए मिले हैं।

हादसे की वजह को लेकर अब तक कई थ्योरी सामने आ चुकी हैं। शुरू में शॉर्ट सर्किट को कारण माना गया, फिर कहा गया कि बस के एसी का कम्प्रेशर फट गया। वहीं, स्थानीय लोगों का दावा है कि बस की डिग्गी में पटाखे रखे हुए थे, जिससे धमाका हुआ और आग फैल गई।

हादसे में गंभीर रूप से झुलसे 16 लोगों को तुरंत ग्रीन कॉरिडोर के जरिए जोधपुर भेजा गया। करीब 275 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर सेना, पुलिस और प्रशासन की मदद से तैयार किया गया। इस दौरान एक बुजुर्ग की रास्ते में ही मौत हो गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें