फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITBP Bus Accident: जवानों से भरी बस सिंध नदी में गिरी, हथियार भी गायब

Wed, 30 Jul 2025 01:40 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

पानी में डूबी ये बस ITBP की है। चलते-चलते बस सिंध नदी में गिर गई। दरअसल जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में भारी बारिश के कारण ITBP जवानों को ले जा रही एक बस सिंध नदी में गिर गई. बचाव अभियान जारी है। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सुरक्षाकर्मियों को ले जा रही एक बस बुधवार (30 जुलाई) को कुल्लन में सिंध नदी में गिर गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों को ले जा रही एक बस भारी बारिश के बीच गांदरबल जिले के कुल्लन में सिंध नदी में गिर गई. हालांकि, गनीमत रही कि सभी जवानों को सुरक्षित बचा लिया गया है. ITBP Bus Falls in Sindh River उन्होंने बताया कि बस में सवार जवानों की तलाश और बचाव के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है, लेकिन अभी तक कोई व्यक्ति नहीं मिला है. इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है. हादसे का बाद जो वीडियो सामने आया, उसमें देखा जा सकता है कि रेस्क्यू टीमें काम में जुटी हुई हैं. बचाव दल सदस्य बस तक पहुंचकर उसके अंदर गए और बस में सवार जवानों को बाहर निकाला गया. किसी भी तरह के बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई है. हादसे के बाद खोज अभियान में जवानों को ढूंढ लिया गया है, लेकिन उनके कुछ हथियार नहीं मिले हैं. अभी तक यह सामने नहीं आया है कि बस हादसे का शिकार हुई कैसे. हालांकि, माना जा रहा है कि फिसलन या टेक्निकल दिक्कत की वजह से बस अनियंत्रित हो सकती है. जम्मू-कश्मीर SDRF गांदरबल और SDRF सब कंपोनेंट गुंड ने सिंध नदी के कुल्लान में खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक कुछ हथियार गायब हैं, तो कुछ को बरामद कर लिया गया है। हादसे का वीडियो आया सामने गांदरबल में हुए हादसे की जानकारी SDRF की तरफ से दी गई। हालांकि, अभी तक किसी तरह के बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। हादसे के बाद खोज अभियान शुरू कर दिया गया है। अभी तक कुछ जवानों के कुछ हथियारों को बरामद नहीं किया जा सका है। हादसे के बाद का जो वीडियो सामने आया है, उसमें बचाव टीमों को देखा जा सकता है। रेस्क्यू टीम के सदस्य बस तक पहुंचकर उसके अंदर जाने की कोशिश कर रहे हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में अभी तक किसी के जख्मी होने की जानकारी सामने नहीं आई है। अभी भी रेस्क्यू टीम अपना काम तेजी से कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें