फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Iran War: नेतन्याहू के डर से लापता हो गए खामेनेई! पूरा परिवार हमले के बीच गायब

वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम Updated Mon, 16 Jun 2025 10:42 AM IST

ईरान के अयातुल्लाह अली खामेनेई अपना घर छोड़कर बंकर में रह रहे हैं। इजरायल के लगातार हो रहे हवाई हमलों को देखते हुए ईरानी सेना खामेनेई को पूर्वोत्तर तेहरान के एक भूमिगत बंकर में ले गई है। खामेनेई के साथ उनके परिवार को भी इसी बंकर में रखा गया है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई अपना घर छोड़कर बंकर में रह रहे हैं। इजरायल के लगातार हो रहे हवाई हमलों को देखते हुए ईरानी सेना खामेनेई को पूर्वोत्तर तेहरान के एक भूमिगत बंकर में ले गई है। खामेनेई के साथ उनके परिवार को भी इसी बंकर में रखा गया है। इजरायल की ओर से शुक्रवार से ईरान के प्रमुख शहरों में हमले किए जा रहे हैं। हमलों में खासतौर से ईरान के सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व को निशाना बनाया गया है। ईरान को डर है कि खामेनेई पर भी इजरायल हमला कर सकता है। ऐसे में सुप्रीम लीडर की सुरक्षा के लिए देश की सेना और सुरक्षा एंजेसियों ने उनको बंकर में शिफ्ट किया है। ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और उनका परिवार तेहरान के पास एक ऐसे अंडरग्राउंड बंकर में है, जिस पर बम और मिसाइल हमले का असर ना हो। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि खामेनेई के बेटे मुज्तबा और परिवार के दूसरे सदस्य भी बंकर में हैं। इस बंकर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इजरायल ने ईरान में हमला करते हुए ईरानी सेना के चीफ और IRGC कमांडर को मार डाला है। ईरान के कम से कम 9 परमाणु वैज्ञानिकों की इजरायली हमलों में मौत हो चुकी है। इजरायल की ओर से धमकी दी गई है कि अली खामेनेई भी सुरक्षित नहीं हैं। इससे ईरान में खामेनेई की सुरक्षा को लेकर चिंता है। ईरान में राजनीतिक और सैन्य व्यवस्था सुप्रीम लीडर के इर्द गिर्द घूमती है। ऐसे में खामेनेई पर हमला ईरान में बड़ी अव्यवस्था की वजह बन सकता है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें