फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway New Rules: टिकट कंफर्म है या नहीं अब 8 घंटे पहले चलेगा पता! IRCTC ने बदले नियम

Mon, 30 Jun 2025 02:59 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो एक बात नोट कर लीजिए। दरअसल 1 जुलाई से कई नियमों में बदलाव हो रहे हैं। अब आईआरसीटीसी से टिकट बुक करना थोड़ा मुश्किल होगा। लेकिन उससे पहले ये जान लीजिए कि अब रिजर्वेशन चार्ट को लेकर भी नया नियम आया है। ट्रेन के रवाना होने से ठीक 8 घंटे पहले रिजर्वेशन चार्ट तैयार कर दिया जाएगा. पहले ये चार्ट 4 घंटे पहले बनता था. इस नए नियम से यात्रियों को ये पहले से पता चल जाएगा कि उनका टिकट कंफर्म हुआ है या नहीं. पहले ये चार्ट 4 घंटे पहले बनता था. इस नए नियम से यात्रियों को ये पहले से पता चल जाएगा कि उनका टिकट कंफर्म हुआ है या नहीं. अगर टिकट वेटिंग में रहा, तो उनके पास दूसरा ऑप्शन चुनने के लिए पूरा 8 घंटे का समय होगा. दोपहर 2 बजे से पहले चलने वाली ट्रेनों का चार्ट तो रात 9 बजे ही तैयार कर दिया जाएगा. रेलवे भारतीय यात्रियों के लिए लगातार नए कदम उठा रहा है. 1 जुलाई से ये बड़े बदलाव होने वाले हैं. इसमें रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग के नियम में भी चेंज आएगा. अब 1 जुलाई से सिर्फ आधार-वेरिफाइड यूजर्स ही आईआरसीटीसी वेबसाइट या फिर एप के जरिए तत्काल बुकिंग कर पाएंगे. इसके अलावा कुछ और बदलाव भी होंगे. जैसे कि आरक्षण फार्म अलग अलग भारतीय भाषाओं में भरा जा सकेगा. अपनी पसंद की सीट चुनने का भी ऑप्शन होगा. दिव्यांगजनों, छात्रों और मरीजों के लिए विशेष सुविधाएं होंगी. किराए को लेकर भी कैलेंडर होगा, जिससे ये पता चल सकेगा कि किस दिन कितना किराया है.  अगर आप बिना किसी रुकावट के यात्रा करना चाहते हैं, तो जुलाई से पहले इन नए नियमों को समझ लें और तैयारी कर लें. अब 1 जुलाई से तत्काल टिकट सिर्फ उन्हीं यात्रियों को मिलेगा, जिनका आईआरसीटीसी  अकाउंट आधार कार्ड से लिंक  होगा.

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें