फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलभूषण जाधव की फांसी पर लगी रोक

Wed, 10 May 2017 03:45 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

पाकिस्तान में बंद भारतीय कुलभूषण जाधव की फांसी पर रोक लग गई है। इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने ये रोक लगाई है। कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान में फांसी की सजा हुई है। भारत ने कुलभूषण जाधव के लिए हर स्तर पर बात रखी। हेग में बने इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में भारत की तरफ से दलील दी गई कि नौसेना की नौकरी पूरी करने के बाद बिजनेस शुरू करनेवाले कुलभूषण जाधव का ईरान से अपहरण किया गया था। इसलिए उन्हें जासूस बताकर फांसी की सजा देना गलत है। खुद विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने ट्वीट किया और लिखा कि उन्होंने पहले ही कुलभूषण जाधव की मां से बात की और अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के आदेश के बारे में उन्हें बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें