अमर उजाला की तरफ से आयोजित आईआईटी बीएचयू में ‘काशीयात्रा 2017’ के तहत इंटर स्कूल कल्चरल चैंपियनशिप ‘ब्लिस’ का आयोजन किया गया। दो दिवसीय ‘ब्लिस’ में पहले दिन पेंटिंग, स्केचिंग, क्रिएटिव राइटिंग, वाद-विवाद प्रतियोगिता और क्विज का आयोजन किया गया। अलग-अलग स्कूलों से कक्षा छह से कक्षा 12 तक के बच्चों ने इन प्रतियोगिताओं में न सिर्फ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया बल्कि प्रतियोगिता जीतने में अपना पूरा दम खम लगा दिया।