जम्मू कश्मीर के नौशेरा में सेना ने पाक की सात चौकियों व बंकरों को ध्वस्त कर दिया है। सेना ने पहली बार अपनी किसी कार्रवाई का वीडियो जारी किया है। इसे सर्जिकल स्ट्राइक के बाद की दूसरी बड़ी कार्रवाई और एक मई को कृष्णाघाटी में दो भारतीय सैनिकों से की गई बर्बरता का जवाब माना जा रहा है। सेना के प्रवक्ता ने ये वीडियो जारी करते हुए कहा कि पाक आतंकियों की मदद करता है, और इसीलिए भारत ने आतंक के खिलाफ ऑपरेशन तेज किया। इस कार्रवाई में घुसपैठ की मददगार चौकियों पर कम से कम 25 पाक रेंजरों-आतंकियों के मारे जाने की सूचना है। रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने इस बीच एक बयान जारी कर कहा कि कश्मीर में शांति के लिए सैन्य कार्रवाई को सरकार का पूरा समर्थन हासिल है।