India- Pakistan Tension: चार दिनों तक चले ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने राजस्थान के सीमावर्ती जिले फलौदी को निशाना बनाते हुए लगातार तीन दिनों तक ड्रोन और मिसाइल हमले किए। इस दौरान भारतीय सेना और स्थानीय प्रशासन ने आम नागरिकों को रेड अलर्ट और ब्लैक आउट के समय कई दिशा-निर्देश जारी किए। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन का पूरा सहयोग करते हुए सभी निर्देशों का पालन किया।