India- Pakistan Tension: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच, भारत ने चिनाब नदी पर बने बांधों से पानी रोक दिया था. सीजफायर के बाद भारत ने बांधों के गेट खोल दिए हैं. इससे पाकिस्तान की तरफ पानी जाना शुरू हो गया है. जबकि सिंधु जल संधि अभी भी स्थगित है.