फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Maldives Relations: Maldives पहुंचे PM मोदी तो इन्हे लगी मिर्ची, फिर भारत ने.. | Amar Ujala

वीडियो डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 26 Jul 2025 04:21 AM IST

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के बहनोई की पोस्ट को लेकर कहा कि भारत और मालदीव के संबंध इतने मजबूत हैं कि किसी के निजी बयान से फर्क नहीं पड़ता। पीएम नरेंद्र मोदी की मालदीव यात्रा में दोनों देशों ने रक्षा, व्यापार और विकास परियोजनाओं को लेकर कई अहम समझौते किए। मोदी ने कहा कि भारत-मालदीव की दोस्ती इतिहास से पुरानी और समुद्र से गहरी है और दोनों देश मिलकर हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और तरक्की के लिए काम करेंगे। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शुक्रवार को कहा कि भारत और मालदीव के संबंध इतने मजबूत हैं कि वह किसी भी 'क्षणिक टिप्पणी' को झेल सकते हैं। मिस्री ने यह टिप्पणी उस समय की, जब उनसे मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के बहनोई की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ उनकी यात्रा से पहले की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में सवाल किया गया। हालांकि, अब इस पोस्ट को हटा लिया गया है। मिस्री ने कहा कि भारत पिछली बातों की बजाय भविष्य पर फोकस करना पसंद करता है।

मिस्री ने स्पष्ट कहा कि ऐसे बयानों से भारत-मालदीव संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ता। उन्होंने कहा, हमारे संबंध इतने मजबूत हैं कि ऐसी छोटी-मोटी टिप्पणियां इन पर असर नहीं डालतीं। ये संबंध समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं। खासकर पिछले 9-10 महीनों में जो हुआ है, उसके आधार पर हमारा उज्ज्वल भविष्य है। दरअसल, राष्ट्रपति मुइज्जू के बहनोई अब्दुल्ला बिन मोहम्मद इब्राहिम ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम मोदी को 'आतंकवादी' कहा था, जिसे बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया।इस बीच, प्रधानमंत्री मोदी की मालदीव यात्रा के दौरान कई अहम समझौते हुए। भारत ने मालदीव को 4,850 करोड़ रुपये की लाइन ऑफ क्रेडिट दी है और भारत-मालदीव मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत की शुरुआत हुई है। विदेश सचिव मिस्री ने यह भी बताया कि हिंद महासागर में सुरक्षा सहयोग दोनों देशों के लिए बहुत अहम है। राष्ट्रपति मुइज्जू ने भी सुरक्षा मामलों पर सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई है। पीएम मोदी ने कहा, हमारे लिए हमेशा दोस्ती पहले आती है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और मालदीव के संबंध इतिहास से भी पुराने और समुद्र जितने गहरे हैं।

 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें