INDIA Alliance Leaders Meet: कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को संसद भवन में INDIA गठबंधन के फ्लोर लीडर्स की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में संसद के मौजूदा मानसून सत्र की रणनीति, सदन में विपक्ष की भूमिका और विभिन्न अहम मुद्दों पर सरकार को घेरने की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी मौजूद थे।