फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल की बच्ची पर शांतिभंग का केस दर्ज

ओ.पी वाधवानी, अमर उजाला टीवी/ कानपुर Updated Sat, 21 Jan 2017 11:24 AM IST

कानपुर की पुलिस ने बड़ा कारनाम करके दिखाया है। चकेरी पुलिस थाना की पुलिस ने अपराधियों को पीछे छोड़ते हुए तीन साल की बच्ची को शांतिभंग करने के केस में नामजद कर लिया है। मामला गणेशपुर गांव का है जहां पुलिस ने एक परिवार पर चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद शांतिभंग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। हद तो तब हो गई जब पुलिस ने परिवार में मौजूद तीन साल की बच्ची का नाम भी रिपोर्ट में दर्ज कर दिया। जो बच्ची अभी ठीक से बोल नहीं सकती उसपर, शांतिभंग का मुददमा दर्ज किया है कानपुर की चकेरी थाना पुलिस ने। मामला दो परिवारों के बीच जमीन के विवाद का था। एक ने दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया पर पुलिस ने बिना कोई जांच-पड़ताल किए पूरे परिवार के साथ ही तीन साल की बच्ची पर भी मुकदमा दर्ज कर दिया।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें