फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hong Kong Fire: हांगकांग अग्निकांड में सात बहुमंजिला इमारतों में लगी है भीषण आग | Breaking

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Updated Thu, 27 Nov 2025 02:25 AM IST

 सात हाई-राइज अपार्टमेंट में लगी इस भयंकर आग में अब तक 36 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 279 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। मृतकों में एक फायरफाइटर भी शामिल है। ऐसे में आग कैसे लगी क्या कुछ जानकारी सामने आई है चलिए बताते है। यह भीषण आग लगने की घटना ताई पो में हुई। यह हांगकांग में एक उपनगरीय इलाका है, जो चीन के शहर शेनझेन की सीमा के पास स्थित है।  स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, आग शाम तक सात इमारतों में फैल गई, जबकि एक इमारत में लगी आग ने आसपास के टावरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद 900 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया और सैकड़ों को अस्थायी कैंपों में शिफ्ट किया गया है।

हांगकांग के मुख्य कार्यकारी जॉन ली ने बताया कि पुलिस और फायर सर्विसेज विभाग ने मिलकर एक विशेष जांच टीम गठित कर दी है जो आग के कारणों की गहराई से जांच करेगी। उन्होंने कहा कि रात होते-होते आग नियंत्रण में आती दिखाई दे रही है, लेकिन हालात अभी भी चुनौतीपूर्ण हैं। फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि उन्हें असंख्य इमरजेंसी कॉल्स मिलीं। मौके पर 140 से अधिक फायर ट्रक, 60 से ज्यादा एम्बुलेंस, सैकड़ों फायरफाइटर और पुलिसकर्मी तैनात किए गए। एक 37 वर्षीय फायरफाइटर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य को हीट एक्सॉशन के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तेजी से फैलती आग ने बांस के मचान को अपनी चपेट में ले लिया, जो इमारत के बाहरी हिस्से पर लगाया गया था। इससे बेहद तेज लपटें और घना धुआं उठने लगा। लाइव वीडियो में दिखाया गया कि दमकलकर्मी ऊंचे लैडर ट्रक से आग पर पानी डाल रहे थे। यह आग दोपहर बाद लगी। दमकल विभाग ने इसे 'नंबर 4 चेतावनी' घोषित किया। यह चेतावनी आग की गंभीरता का दूसरा सबसे उच्च स्तर है। हांगकांग में आमतौर पर इमारत निर्माण और मरम्मत के दौरान बांस का मचान इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, सरकार ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि सुरक्षा कारणों से सार्वजनिक परियोजनाओं में इसे धीरे-धीरे हटाया जाएगा।

 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें