फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Cold Wave: Delhi में ठंड की दस्तक और गिर सकता है पारा | Weather

Thu, 27 Nov 2025 12:22 AM IST
तन्मय बरनवाल अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

दिल्ली में सुबह व रात को कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगा है। ठंडी हवाओं से बीते दो दिन से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है। दो साल बाद नवंबर माह की सबसे ठंडी सुबह रही। बुधवार को न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 8 डिग्री तक पहुंच गया। इससे पहले वर्ष 2024 में नवंबर में 9.5 डिग्री सेल्सियस व वर्ष 2023 में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वर्ष 2022 में नवंबर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। नवंबर में सबसे कम न्यूनतम तापमान का ऑल टाइम रिकॉर्ड वर्ष 1938 में 28 नवंबर का है, जब न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वर्ष 2020 में 23 नवंबर को न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आयानगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली में सुबह व शाम के समय तो ठिठुरन का अहसास हो रहा है लेकिन दिन में धूप निकलने से सर्दी की ठिठुरन कम लग रही है। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को भी लगभग ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 27 नवंबर से 2 दिसंबर के दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं, मध्यम स्तर का कोहरा रहने की भी संभावना है। बता दे की पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने राजधानी में ठंडक बढ़ा दी है। ऐसे में कई दिनों से दिल्ली में तापमान बढ़ा हुआ था, लेकिन सोमवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया। इससे मौसम में ठंडक बनी रही। दिल्ली में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री नीचे रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें