इन दिनों कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' से कई ऐसी वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें देख लोग भावुक हो रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कई ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जो लोगों का दिल जीत रही हैं। वीडियो देखने के बाद लोग राहुल की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। इस बीच, राहुल का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें राहुल को एक लड़की जादू की झप्पी देते हुए नज़र आ रही हैं। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि, राहुल दो लड़कियों के साथ अपनी यात्रा कर रहे होते है और मुस्कुराते हुए उनसे बात भी कर रहे होते है। इसी दौरान एक लड़की अचानक से राहुल को गले लगा लेती है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी को जनता का खूब प्यार मिल रहा है।