पंजाब में जहां आने वाले चुनावों को लेकर घमासान जारी है वहीं एक परिवार लोन को लेकर सदमे में है। बठिंडा में एक किसान परिवार को कॉन्ट्रेक्टर से लिया हुआ लोन इतना महंगा पड़ा कि उस परिवार के चार लोगों की जान चली गई। ये परिवार खराब फसल के चलते लोन नहीं चुका पा रहा है। अब उसी परिवार की सदस्य कुलविन्दर कौर ने अपने बेटे और बेटी के भविष्य को लेकर सरकार से मदद की गुहार लगाई है।