मुंबई के ओशिवारा इलाके के फर्निचर मार्केट में भीषण आग लग गई। आग गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने की वजह से लगी। आग इतनी भयंकर थी, कि इलाके के आस-पास की सभी झोपड़ी जलकर राख हो गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की दस गाडियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।