यूपी के कानपुर में स्वरूप नगर में बने मधुराज अस्पताल में AC में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि अस्पताल में लगी आग से कोई भी हताहत नहीं हुआ। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों को पहुंचना पड़ा। इसी बिल्डिंग में एक फाइनेन्शियल कंपनी का ऑफिस और टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर भी है।