फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIR Against Jitu Patwari: जीतू पटवारी ने जिस युवक के लिए मांगा न्याय, उसी ने दर्ज करा दी FIR!

Sat, 28 Jun 2025 06:55 PM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर अशोक नगर जिले के मुंगावली थाना में एफआईआर दर्ज की गई है. खास बात यह है कि एफआईआर उसी युवक ने दर्ज कराई है, जो दो दिन पहले जीतू पटवारी से मिला था. युवक ने गांव के सरपंच पति और बेटे पर मल खिलाने का आरोप लगाया था. उसने कहा था कि इस मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. इसके बाद जीतू पटवारी ने वहीं से कलेक्टर को फोन लगाकर इस मामले में एक्शन लेने को कहा था. अब वो युवक अपनी बात से पलट गया है. उसने आरोप लगाया कि जीतू पटवारी के कहने पर ही सरपंच के पति और बेटे पर गंदगी खिलाने और मारपीट होने का आरोप लगाया था वहीं पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन ने बताया कि कल शाम को युवक ने कलेक्टर से मिलकर एक पर्सनल एफिडेविट दिया था. जिसमें यह लिखा था कि कांग्रेस के कुछ नेता 25 तारीख को उन्हें ओरछा ले गए थे. वहां उनकी मुलाकात जीतू पटवारी से करवाई. जीतू पटवारी उन्हें एक साइड में ले गए और उनसे कहा कि आप मल मिला देने की बात बता देना. इसके बदले में उन्हें प्रलोभन भी दिया गया. जिसके बाद फाइनली गजराज लोधी ने जीतू पटवारी के सामने माल खिलाने की बात बोली.
हालांकि एफआईआर दर्ज होने के बाद जीतू पटवारी ने भी इस पूरे मामले अपना पक्ष रखा है.. आप भी सुनिए जीतू पटवारी ने इस पूरे मामले पर क्या कहा है. वहीं जीतू पटवारी के खिलाफ दर्ज मुकदमे पर मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और पार्टी सांसद वीडी शर्मा का कहना है, "कानून सबके लिए एक जैसा है। चाहे सत्ताधारी पार्टी हो या कोई और पार्टी, कानून सबके लिए एक जैसा है, इसलिए आपके लिए कानून नहीं बदला जा सकता। जीतू पटवारी जी आपके खिलाफ हेराफेरी के गंभीर आरोप हैं। जीतू पटवारी पर एफआईआर दर्ज होने के बाद कांग्रेस ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस की ओर से कहा गया कि ये एफआईआर राजनीति से प्रेरित है और सत्ता के दुरुपयोग का जीवंत उदाहरण है. कांग्रेस का आरोप है कि युवक के साथ हुई वीभत्स घटना को बीजेपी सरकार दबाने का प्रयास कर रही है. पीड़ित पर दबाव डालकर बयान बदलवाया गया है. कांग्रेस इस मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग करती है.
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें