किसान यूनियन ने अपनी दी हुई चेतावनी के मुताबिक 16 जून को पूरे हरियाणा में सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया। इसी कड़ी में फतेहाबाद और अंबाला में किसानों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए हाईवे पर जाम लगाया जिससे आवाजाही पूरी तरह से बंद रही। किसानों ने मांगे पूरी न होने पर आगे की रणनीति भी तैयार कर ली है।