कन्नौज में एक पूर्व सैनिक राम नरेश यादव अपनी समाज सेवा को लेकर इन दिनों चर्चा बटोर रहे हैं। राम नरेश ने विकास खंड गुगरापुर के प्राथमिक विद्यालय हनुमंत खेड़ा, मल्लाहन पुरवा व खजुहा में अपने पैसों से बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं को गर्म कपड़े बांटे। उनकी इस सेवा भाव को हर कोई सराह रहा है। आज उनके साथ कई पूर्व सैनिक उनकी इस मुहिम में साथ देने आ रहे हैं।