नोटबंदी का सबसे ज्यादा असर शादी वाले घरों में देखने को मिल रहा है। दूल्हा-दुल्हन शादी की तैयारियों के बजाए पैसों के लिए बैंक के चक्कर काट रहे हैं। फिर भी लोगों को बैंक से पैसे नहीं मिल रहे। सभी पीएम के फैसले को कालाधन पर स्ट्राइक तो मान रहे लेकिन इससे होने वाली समस्याओं के लिए भी प्रधानमंत्री को ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।