बाहुबली नेता अतीक अहमद की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कैंट विधानसभा सीट से उनका टिकट कटने के बाद अब चुनाव आयोग ने कानपुर में अतीक अहमद के जुलूस पर जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। चुनाव आयोग ने अतीक अहमद से पूछा है कि क्या उन्होंने इलाहाबाद से कानपुर के लिए रैली की परमीशन ली थी। उन्हें जिला प्रशासन की तरफ से कोई नोटिस दिया गया या नहीं। उनसे ये भी पूछा है कि उनके खिलाफ कोई रिपोर्ट तो दर्ज नहीं कराई गई थी।