फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी इंजीनियर के घर पहरा दे रहे चौकीदार की ठंड से मौत

Thu, 12 Jan 2017 01:53 AM IST
हरिओम धुरिया, अमर उजाला टीवी/ हमीरपुर

हमीरपुर में लोकनिर्माण विभाग के निर्माणखंड- दो में तैनात एक चौकीदार की ठंड से मौत हो गई। मृतक चौकीदार धर्मवीर करीब पांच साल से निर्माण खंड के अधिशाषी अभियंता अतुल सिंह के आवास पर चौकीदार का काम करता था। बताया जा रहा है कि इस कडकडाती ठंड में वह रातभर बरामदे में सिर्फ एक चादर के सहारे चौकीदारी कर रहा था। सुबह चतुर्थश्रेणी कर्मी छेदालाल जब अधिशाषी अभियंता के आवास पर खाना पकाने गया तो वह उसे मृत पाया। इस पर उसने विभागीय कर्मचारियों को सूचना दी। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के असल कारणों का पता चलेगा।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें