अमेरिका की सरकार में ट्रंप ने दूसरी बार वापसी की है. इससे पहले 20 जनवरी 2017 से लेकर 20 जनवरी 2021 तक वो राष्ट्रपति रह चुके हैं. इस दौरान भारत की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस समारोह में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक चिट्ठी लेकर गए हैं