देश की रक्षा करते हुए बिहार के एक और सपूत ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए। भारतीय सेना में तैनात जवान हरे राम कुंवर की शहादत की खबर मिलते ही भोजपुर जिले के नथमलपुर गांव से लेकर आसपास के इलाके में मातम पसर गया। जिस घर में सुबह तक हंसी थी, वहां कुछ ही घंटों में सन्नाटा छा गया।