बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। शुक्रवार देर रात करीब 1:35 बजे वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-22 पर तेजस्वी यादव के काफिले में शामिल एक वाहन को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में काफिले में शामिल तीन सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि तेजस्वी यादव पूरी तरह सुरक्षित हैं।