Dhirendra Shastri on Shankaracharya: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और प्रसिद्ध कथावाचक धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को लेकर मचे विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। मीडिया से बातचीत करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने दोनों पक्षों से संयम बरतने और आपसी सहमति से समाधान निकालने की अपील की।
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि इस विवाद में दोनों पक्ष सनातनी हैं और अपने ही लोग हैं। ऐसे में आपस में बैठकर बातचीत के जरिए रास्ता निकाला जाना चाहिए। धीरेन्द्र शास्त्री के इस बयाव का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
प्रयागराज में चल रहे माघ मेले के दौरान मौनी अमावस्या के मौके पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मेला प्रशासन के बीच हुए टकराव के बाद यह मामला गरमाता नजर जा रहा है। स्नान को लेकर पैदा हुआ यह विवाद अब साधु-संतों, राजनेताओं और सरकार के शीर्ष स्तर तक पहुंच गया है। इतना ही नहीं, टकराव के बाद यह विवाद शंकराचार्य की पदवी तक पहुंच गया।