Karan Johar on Dharmendra Died: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार को निधन हो गया है। धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। धर्मेंद्र के निधन से देओल परिवार समेत पूरे सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर ने सोशल मीडिया पोस्ट करके दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की जानकारी दी।
करण जौहर ने धर्मेंद्र की एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए अपने पोस्ट में लिखा, "यह एक युग का अंत है... एक बहुत बड़ा मेगा स्टार... वह इंडियन सिनेमा के एक असली लेजेंड हैं और हमेशा रहेंगे... वे सिनेमा के इतिहास के पन्नों में परिभाषित और समृद्ध रूप से मौजूद रहेंगे... लेकिन सबसे ज्यादा वह सबसे अच्छे इंसान थे..."
बता दें कि, उम्र संबंधी बीमारियों के चलते अभिनेता धर्मेंद्र पिछले कुछ वक्त मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती रहे। इसके बाद घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। लेकिन अब उनके निधन की खबर सामने आई है।