फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगी हो गई दिल्ली मेट्रो, ज्यादा पैसों से रिचार्ज करिए कार्ड

Wed, 10 May 2017 05:22 AM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

सस्ती समझी जानेवाली दिल्ली मेट्रो अब थोड़ी महंगी हो गई है। DMRC यानी दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने दिल्ली मेट्रो के किराए में 66 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। अब आपको दिल्ली मेट्रो में कम से कम दस रुपये और अधिकतम 50 रुपये देने होंगे। आठ साल बाद दिल्ली मेट्रो के किराए में बढ़ोतरी की गई, पिछली बार साल 2009 में दिल्ली मेट्रो के किराए बढ़ाए गए थे। दिल्ली मेट्रो के घोषित नए किराए के हिसाब से दो किलोमीटर तक के लिए 10 रुपये देने होंगे, दो से पांच किलोमीटर के लिए 15 रुपये, पांच से 12 किलोमीटर के लिए 20 रुपये, 12 से 21 किलोमीटर के लिए 30 रुपये, 21 से 32 किलोमीटर के लिए 40 रुपये और 32 किलोमीटर से अधिक के सफर के लिए 50 रुपये किराया देना होगा।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें