फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Free LPG Gas Cylinder Scheme: दिल्लीवालों की बल्ले-बल्ले, इन लोगों के खाते में आएंगे 853 रुपये

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Tue, 03 Feb 2026 08:22 PM IST

Delhi Free LPG Gas Cylinder Scheme: दिल्ली सरकार ने लोगों को बड़ी राहत देते हुए मंगलवार को एक बड़ा एलान किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को त्योहारों से पहले मुफ्त गैस सिलेंडर योजना को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद दिल्ली के लाखों राशन कार्ड धारक परिवारों की रसोई में होली और दिवाली के मौके पर बिना खर्च के चूल्हा जलेगा। सीएम रेखा गुप्ता ने इसे दिल्ली के परिवारों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह कदम सरकार की जन-कल्याणकारी सोच को मजबूत करता है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, पात्र राशन कार्ड धारकों के बैंक खातों में गैस सिलेंडर के लिए 853 रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे। इससे बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी और लाभ बिना किसी रुकावट के सीधे जनता तक पहुंचेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें