दिल्ली में एक बार फिर आग का भयानक मंजर देखने को मिला है.. दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई... ये हादसा एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से हुआ है... आग हादसे में अब तक तीन लोगों की जलकर मौत होने का जानकारी सामने आई है...
बता दें कि हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर है जबकि पांच महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। दमकल कर्मियों ने साहसिक बचाव अभियान चलाकर कुल आठ लोगों को इमारत से बाहर निकाला और विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया..