फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi CM Rekha Gupta Attacked: 'मैं सदमे में थी...', हमले के बाद क्या बोलीं दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता?

Wed, 20 Aug 2025 09:36 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Delhi CM Rekha Gupta Attacked: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर सिविल लाइंस स्थित उनके सरकारी आवास पर 'जन सुनवाई' कार्यक्रम के दौरान हमला हुआ था। हमले के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि ऐसे हमले मेरे हौसले और जनता की सेवा के संकल्प को कभी तोड़ नहीं सकते। अब मैं पहले से कहीं अधिक ऊर्जा और समर्पण के साथ आपके बीच रहूंगी।

सीएम रेखा गुप्ता ने अपने ट्वीट में लिखा, "आज सुबह जनसुनवाई के दौरान मेरे ऊपर हुआ हमला केवल मेरे ऊपर नहीं, बल्कि दिल्ली की सेवा और जनता की भलाई के हमारे संकल्प पर किया गया एक कायराना प्रयास है। स्वाभाविक है कि इस हमले के बाद मैं सदमे में थी, परन्तु अब बेहतर महसूस कर रही हूँ। मैं अपने सभी शुभचिंतकों से निवेदन करती हूँ कि कृपया मुझसे मिलने के लिए परेशान न हों। मैं बहुत जल्द ही आपके बीच काम करती हुई दिखाई दूँगी।"

सीएम रेखा गुप्ता ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, "ऐसे हमले मेरे हौसले और जनता की सेवा के संकल्प को कभी तोड़ नहीं सकते। अब मैं पहले से कहीं अधिक ऊर्जा और समर्पण के साथ आपके बीच रहूँगी। जनसुनवाई और जनता की समस्याओं का समाधान पहले की तरह ही गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा। आपका विश्वास और समर्थन ही मेरी सबसे बड़ी ताक़त है। आपके अपार स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ।"

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाला आरोपी हमलावर पशु प्रेमी है। सुप्रीम कोर्ट के कुत्तों के पकड़ने के फैसले के बाद काफी दुखी था। आरोपी की पहचान राजेश भाई खिमजी भाई सकारिया के रूप में हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें