फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Air Pollution: दिल्ली में जहरीली हुई हवा, जानें हाल? | Air Pollution | AQI

Tue, 16 Dec 2025 01:26 AM IST
तन्मय बरनवाल अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

गंभीर प्रदूषण के बीच दिल्ली में कोहरे की एंट्री हो गई है। सोमवार को सुबह के समय कोहरा देखने को मिला। इस कारण से पालम पर दृश्यता 100 मीटर से कम दर्ज की गई। वहीं मंगलवार को भी मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इसके लिए कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। उधर सोमवार को न्यूनतम तापमान भी चार दिन बाद 10 डिग्री तक पहुंच गया।दिसंबर के 15 दिनों में यह दूसरी बार है जब न्यूनतम तापमान दो अंकों में दर्ज हुआ है। जबकि बाकी दिनों में यह 9 डिग्री से 5.6 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। दिल्ली में मंगलवार को सुबह के समय कई जगहों पर मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। कुछ स्थानों पर घना कोहरा भी छाया रह सकता है। कोहरे के प्रदूषण के साथ मिलकर स्मॉग का रूप लेने की संभावना है। सोमवार को न्यूनतम व अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री से अधिक 23.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक दर्ज हुआ।इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री कम दर्ज हुआ था। वहीं इस सप्ताह में 15-25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इससे हवा की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। गुरुवार से शनिवार तक न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 17 दिसंबर को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है, लेकिन वह काफी कमजोर होगा। ना ही नवंबर और ना ही दिसंबर में अब तक बारिश हुई है। इस कारण से नमी में बढ़ोतरी नहीं होगी। इस वजह से इस सप्ताह भी कड़ाके की ठंड नहीं पड़ेगी। तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव भी देखने को नहीं मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें