फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में पुलिस चौकी के पास तमंचे पर लूट

Mon, 17 Apr 2017 11:06 PM IST
मोहन मिश्रा, अमर उजाला टीवी/ कानपुर

कानपुर में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े पुलिस चौकी के पास लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। बाइक सवार लुटेरों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर को तमंचा दिखाकर छह लाख रुपये लूट लिए। लूट की इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब मैनेजर पैसे लेकर बैंक जा रहा था। बाइक सवार तीन बदमाशों ने पहले तो उन्हें टक्कर मारी और तमंचा दिखाकर पैसे से भरा बैग छीन लिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए छानबीन शुरू कर दी है। इसके लिए सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है साथ ही पेट्रोल पंप कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें