भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कर्नाटक में कांग्रेस ने दर्ज कराई शिकायत, कांग्रेस ने अमित शाह पर रैली में भड़काउ बयान देने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग से भी इसकी शिकायत की है। कांग्रेस ने बीजेपी की एक रैली को मुद्दा बनाते हुए पार्टी पर भड़काऊ बयान देने और नफरत फैलाने का आरोप लगाया है। इसके खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने अमित शाह और बीजेपी के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है।