कांग्रेस में शामिल होने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को पंजाब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बादल परिवार पर हमला बोला। सिद्धू ने कहा कि बादल परिवार की खुशहाली पंजाब की बर्बादी पर बनी है। चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित मीट द प्रेस कार्यक्रम में सिद्धू ने अपने ही अंदाज में बादल परिवार पर तीखे वार किए।