फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CNG Crisis in Mumbai: मुंबई में CNG संकट से हाहाकार! ड्राइवरों का छलका दर्द

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Tue, 18 Nov 2025 04:28 PM IST

CNG Crisis in Mumbai: मुंबई और आसपास के इलाकों में सीएनजी आपूर्ति का संकट मंगलवार को भी जारी रहा। शहर के ज्यादातर सीएनजी गैस स्टेशनों पर सुबह से ही वाहनों की लंबी-लंबी कतारें दिखीं। कई ऑटो और टैक्सी चालकों को अपनी गाड़ी में गैस भरवाने के लिए तीन से चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा, जबकि आम दिनों में यह काम 15 मिनट या आधे घंटे में हो जाता है।

सीएनजी की कमी के कारण बड़ी संख्या में रिक्शा बंद हैं और नागरिक भी इससे प्रभावित हो रहे हैं। ड्राइवरों का कहना है कि, उन्हें बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सारे रिक्सा वाले परेशान है।

महाराष्ट्र गैस लिमिटेड यानी एमजीएल ने बताया कि रविवार को गेल की एक मुख्य गैस पाइपलाइन को 'थर्ड पार्टी' से हुए नुकसान के कारण गैस सप्लाई बाधित हो गई। यह पाइपलाइन राष्ट्र्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स के परिसर में क्षतिग्रस्त हुई। इसी पाइपलाइन से एमजीएल के वडाला में मौजूद सिटी गेट स्टेशन को गैस मिलती है, जो मुंबई में सीएनजी की आपूर्ति का महत्वपूर्ण केंद्र है। एमजीएल के मुताबिक सोमवार शाम तक मुंबई महानगर क्षेत्र के कुल 389 में से करीब 225 पंप ही काम कर रहे थे। कंपनी ने कहा था कि मरम्मत का काम तेजी से जारी है और मंगलवार दोपहर तक सप्लाई पूरी तरह बहाल होने की उम्मीद है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें