फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naxalite Hidma Killed: मारा गया खूंखार नक्सली हिडमा, पत्नी समेत 6 नक्सली ढेर

वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम Updated Tue, 18 Nov 2025 01:53 PM IST

नक्सली नेता माडवी हिडमा और उनकी पत्नी सहित छह माओवादियों का एनकाउंटर किया गया है। ये अभियान 18 नवंबर की सुबह आंध्र प्रदेश के मारेदुमिली इलाके में हुआ। माडवी हिडमा एक करोड़ का इनामी था। पुलिस मुठभेड़ में, सीसीएम के दक्षिण बस्तर बटालियन के सदस्य हिडमा और उनकी पत्नी के अलावा, सुबह 6.30 से 7 बजे के बीच चार अन्य सुरक्षा गार्डों को भी मार गिराया गया। हिडमा की पत्नी और प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के चार अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मारे गए। 45 साल के माडवी हिडमा पर कुल मिलाकर 1 करोड़ रुपये से अधिक का इनाम था। माडवी हिडमा कई हाई-प्रोफाइल हमलों से जुड़ा था, वो दंतेवाड़ा हमले में भी शामिल था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें