मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा एक व्यक्ति को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार, ये घटना धार जिले के सरदारपुर की है, जब सीएम रोड शो कर रहे थे। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में इन दिनों नगर निकाय चुनाव चल रहे हैं।