लखनऊ के उतरेठिया चौराहे पर इंतजार कर रहे सपा समर्थकों को उस वक्त बेहद निराशा हुई जब सीएम अखिलेश बिना अभिवादन स्वीकार किए निकल गए। समर्थक ढोल नगाड़ों के साथ 5 घंटे से उनका इंतजार कर रहे थे। लेकिन सीएम वहां पहुंचे तो गाड़ी से बाहर भी नहीं निकले और काफिला आगे बढ़ गया। उधर गठबंधन के सवाल पर सीएम अखिलेश ने पल्ला झाड़ते हुए गेंद सुप्रीमो मुलायम सिंह के पाले में डाल दिया।